हाईवे पर महिला से मंगलसूत्र लूटा

जबलपुर: जबलपुर-कटनी नेशनल हाईवे पर गंजताल मोड़ के पास एक बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी अंदाज में महिला पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। पीडि़त परिवार ने राहगीरों की मदद से लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है।टीआई श्रीमती प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि अधारताल संजयनगर निवासी जितेंद्र नामदेव (38) अपनी पत्नी नेहा, पुत्र हिमांशु और पुत्री इसिका के साथ बाइक एमपी 20 एन जे 0870 पर सवार होकर अपनी बहन के घर आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वे गंजताल मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक नकाबपोश युवक ने उनकी चलती बाइक के पास आकर नेहा के गले से झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र खींच लिया।
सडक़ पर गिरी दोनों बाइकें, महिला हुई घायल
छीना-झपटी के दौरान संतुलन बिगडऩे से पीडि़त परिवार की मोटरसाइकिल और लुटेरे की बाइक दोनों सडक़ पर गिर गईं। हादसे में नेहा नामदेव के पैर में चोट आई है। आरोपी गिरने के बाद भी टूटा हुआ मंगलसूत्र लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जितेंद्र और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लुटेरे सोनू राजपूत पिता मलखान सिंह राजपूत, 20 वर्ष निवासी ग्राम रामसलैया, थाना जबेरा जिला दमोह को दबोच लिया।

Next Post

महिला की करोड़ों की संपत्ति हड़पी, थाने की चौखट से शुरू हुआ ठगी का खेल

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: प्रॉपर्टी विवाद के बाद न्याय की उम्मीद में थाने पहुंची एक महिला को पुलिस की चौखट पर ही भू माफियाओं ने मदद के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया गया। जालसाजों ने षडयंत्र रच महिला की भूमि को धोखे से मुख्तारनामा कराकर फर्जीवाड़े के जरिए ठिकाने लगा दिया। […]

You May Like