भिंड में डंपर ने मारी टक्कर: सवारियों से भरी वैन खाई में पलटी

भिंड: ऊमरी थाना क्षेत्र के खैरा श्यामपुरा गांव के पास हाईवे-552 पर सवारियों से भरे एक इको वाहन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक छह वर्षीय बालक और उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। इको वाहन भिंड से उत्तर प्रदेश के गोपालपुर घाट पर आयोजित घाट पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था।वाहन में चार महिलाएं, दो पुरुष, एक बच्ची और एक बच्चा सवार थे।
खैरा श्यामपुरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इको वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में छह वर्षीय आर्यन पुत्र राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी 36 वर्षीय मां गुड्कोडी देवी को वाहन का कांच लगने से गंभीर चोटें आईं। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भिंड रेफर कर दिया गया है।

Next Post

श्योपुर के जानपुरा में सिलेंडर में लगी आग, मकानों को नुकसान होने से बचा

Tue Jun 23 , 2026
श्योपुर: देहात थाना क्षेत्र के जानपुरा गांव में सुबह चाय बनाते समय एक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। रोहित कुशवाह के घर में हुई घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ी, जिससे आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग […]

You May Like