श्योपुर के जानपुरा में सिलेंडर में लगी आग, मकानों को नुकसान होने से बचा

श्योपुर: देहात थाना क्षेत्र के जानपुरा गांव में सुबह चाय बनाते समय एक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। रोहित कुशवाह के घर में हुई घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ी, जिससे आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए परिजन घबरा गए और एहतियात के तौर पर घर छोड़कर बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन आग की भीषणता के कारण कोई भी घर के अंदर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था।इसी दौरान गांव के युवक गुरुपेज ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। वह पास स्थित स्कूल से अग्निशमन यंत्र लेकर आया और जोखिम उठाकर घर के अंदर पहुंच गया। उसने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिसमें अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा ऐलान, संसद स्पीकर गालिबफ बोले, अब नहीं लौटेगी पुरानी स्थिति, ईरान ही संभालेगा रणनीतिक जलमार्ग का प्रशासन

Tue Jun 23 , 2026
तेहरान | ईरान की संसद के स्पीकर एमबी गालिबफ ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रशासन अब कभी भी युद्ध से पूर्व जैसी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा। स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ हुई तकनीकी वार्ता के बाद लौटे गालिबफ ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का […]

You May Like