स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा भावना राष्ट्रप्रेम का विकास करता है: सिंह

सिंगरौली। स्काउट-गाइड बच्चों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। बच्चों में स्वावलंबन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसी उद्देश्य के साथ जिले में स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बैडेन पावेल की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन डीईओ एसबी सिंह एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट के मार्गदर्शन में जिला सचिव सर्वेश कुमार द्विवेदी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्काउटिंग के इतिहास और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लॉर्ड बैडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 को हुआ था। वे ब्रिटिश सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे और वर्ष 1907 में स्काउट आंदोलन की स्थापना की। आज यह संगठन विश्व के 150 से अधिक देशों में सक्रिय हैं और करोड़ों युवा इससे जुड़े हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करता है। विपरित परिस्थितियों में धैर्य, साहस और सहयोग की भावना स्काउटिंग के माध्यम से ही विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड ने प्रतिज्ञा दोहराई और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Post

कैंसर से पीड़ित महिला ने बांध में लगाई छलांग

Sun Feb 22 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी एक 65 वर्षीय महिला कैंसर के बीमारी से पीड़ित थी। जहां बीती शाम गांव के एक बांध में छलांग लगा दी। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरैनिया निवासी […]

You May Like