इंदौर: शहर में पानी की विकट स्थिति को लेकर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज विजयनगर स्कीम नंबर-54 की पानी की टंकी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने टैंकरों की लॉग बुक की जांच की.
लॉग बुक की जानकारी के आधार पर क्षेत्र के रहवासियों से दूरभाष पर चर्चा कर पानी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पानी वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.
