पाथाखेड़ा क्षेत्र की खदानों में ठप पड़ा काम, बकाया वेतन को लेकर ठेका मजदूरों ने खोला मोर्चा

सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा क्षेत्र की तीनों खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों का बकाया वेतन को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने ठेकेदारों पर वेतन रोकने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए।

महिला मजदूरों का कहना है कि पिछले दो माह से अधिक समय से उनका पूरा वेतन नहीं दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार मजदूरों के खातों में आंशिक राशि जमा कर उसे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा केवल 10 से 15 दिनों की हाजिरी के आधार पर भुगतान कर श्रमिक संगठन में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार प्रबंधन को झूठी जानकारी देकर बता रहे हैं कि सभी श्रमिकों को पूरा भुगतान कर दिया गया है, जबकि सैकड़ों मजदूर अभी भी अपने हक के पैसे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले वेतन नहीं मिलने से मजदूरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे आंदोलन स्थल पहुंचे और मजदूरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रबंधन और ठेकेदारों से चर्चा कर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया। मजदूरों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सभी श्रमिकों का पूरा बकाया वेतन नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

परासिया जहरीला कफ सिरप कांड: SIT की बड़ी कार्रवाई, शहर के दो नामी डॉक्टर हिरासत में

Sat Mar 7 , 2026
परासिया। देश के चर्चित जहरीले कफ सिरप कांड की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम एसआईटी ने शनिवार को शहर के दो नामी डॉक्टरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने शनिवार की सुबह […]

You May Like

मनोरंजन