
परासिया। देश के चर्चित जहरीले कफ सिरप कांड की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम एसआईटी ने शनिवार को शहर के दो नामी डॉक्टरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने शनिवार की सुबह परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एस एस ठाकुर और डॉ अमान सिद्दीकी को तलब कर उनसे दिन भर अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खंगाले।
जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोल्ड्रीप दवाइयों के उपयोग और वितरण में कहीं किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। एसआईटी ने डॉक्टरों से दवा की खरीद, उपयोग और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी ली।
माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।
जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हों चुकी है। 11 आरोपी जेल में बंद हैं। जिनकी जमानत याचिका हाई कोर्ट से निरस्त हों चुकी है।
