माड़ा-बैढ़न अंचल में बरसे बादल 

सिंगरौली। जिले के बैढ़न समेत माड़ा अंचल में दो दिन बाद मंगलवार-बुधवार की रात से तेज बारिश शुरू हुई। जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वही किसान खरीफ फसल के खेतीबाड़ी की तैयारी में जुट गये हैं।

दरअसल इस वर्ष मानसून सही समय पर दस्तक दिया है। जिले के कई तहसील क्षेत्रों में बारिश हो भी रही है। आज फिर माड़ा एवं बैढ़न इलाके में बारिश शुरू हुई, करीब आधे घंटे तक बारिश का दौर चलता रहा। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और अभी भी आसमान में काले बादल मड़रा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज बारिश हो सकती है।

Next Post

तहसीलदार को मिला अतिरिक्त सहायक आपूर्ति का प्रभार

Wed Jun 25 , 2025
चितरंगी। चितरंगी के तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह को सहायक आपूर्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा सौपा गया है। राजेश कुमार सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का तबादला सीधी के लिए होने पर एक तरफा कार्यमुक्त कर लिया गया। जहां कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने आज दिन मंगलवार को आदेश […]

You May Like