सीहोर। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के अंतर्गत फाइट अगेंस्ट ड्रग्स-नशे से दूरी है जरूरी का संदेश लेकर निकली बाइक रैली गुरुवार को सीहोर पहुंची. 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स का राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया.
इस अभियान के तहत जोन 2 सेंट्रल के 78 तथा जोन 4 नॉर्थ-ईस्ट के 68 राइडर्स भोपाल से सीहोर पहुंचे. एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने कहा कि नशामुक्ति भी देशभक्ति है. पुलिस जहां नशे की रोकथाम के लिए कार्य करती है, वहीं एनआईएमएचआर जैसे संस्थान नशे से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला ने आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर डॉ. अंकित चौधरी, डॉ. नित्यानंदा एस, डॉ. प्रियंका लेनका, श्रीराम कुमार नागर, आशीष सिंघी, अनिल कुमार रावत, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरिक्षक उपेन्द्र यादव, थाना प्रभारी गिरीश दुबे, अर्चना सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी बृजमोहन धाकड़, रक्षित निरीक्षक रितेश वाघेला, सूबेदार प्राची राजपूत एवं राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे.
