
आगर मालवा। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक बालिकाओं की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 3 दिवस में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है. उक्त कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई. दिनांक 31 मई को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई. प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई. गठित पुलिस टीम द्वारा परिजनों, रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर सतत पतारसी की गई तथा उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निरंतर तलाश अभियान चलाया गया. दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को आवश्यक व पूर्ण कर परिजनों के सुपुर्द किया गया. बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा आगर मालवा पुलिस एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक सुनीता परिहार, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडोर, प्रधान आरक्षक प्रकाश मालवीय, वीरेंद्र सिंह, आरक्षक बबिता परचिया, विजय डांगी एवं रवि दोहरे की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही.
