
जबलपुर। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मालवीय चौक में पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि कुंठित मानसिकता से ग्रसित, इंदौर में दूषित पानी से मौतों के जिम्मेदार मध्य प्रदेश सरकार के बदजुबान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा विधान सभा में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंगार के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस जनो में रोष व्याप्त है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने की मांग की। उपस्थिति नेताओं ने ये भी कहा कि भाजपा के मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर बदजुबानी करते है। भाजपा को ऐसे बदजुबान मंत्री को तत्काल मंत्री मंडल से बाहर किया जाना चाहिए। पुतला दहन में जबलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी ,अनुराग गढ़वाल, प्रवीण चौहान ,पवन कनौजिया, सिद्धांत जैन,रितेश मोटवानी, अमित पांडे के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
