कृषि सखियों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

ग्वालियर। राजमाता कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रमंडल सदस्य डॉक्टर मधुसुदन शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने उद्बोधन में प्रशिक्षण प्राप्त कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती को ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक कृषकों के यहां पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही अवगत कराया की प्रदेश एवं भारत सरकार कि यह मंशा है कि हमारे प्राकृतिक स्त्रोंतो जैसे मिट्टी, जल एवं वायु कृषि में अधिक उप्तादन प्राप्त करने की लालसा में असंतुलित रूप से कृषकों द्वारा उपयोग किये जा रहे कृषि रसायनों के कारण प्रभावित न हो, इस दिशा में प्राकृतिक खेती एक महत्वपूर्ण शासन की पहल है और कृषि सखियों के माध्यम से इस तकनीक का कृषकों तक प्रचार-प्रसार बहुत ही प्रभावी रूप से होगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही प्रभावी ढंग से किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉक्टर वाय.पी. सिंह द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें उन्नत कृषि को अपनाकर कृषि में आय को बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कृषि सखियों को केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शैलेंद्र सिंह कुशवाह तथा उपसंचालक कृषि रणवीर सिंह जाटव के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शिवपुरी जिले के प्रवास पर

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितम्बर को शिवपुरी जिले के नरवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में कुछ देर रुकने के पश्चात वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 सितम्बर को दोपहर 3.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा शिवपुरी जिले के […]

You May Like