आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों का जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन

नयी दिल्ली ,26 जुलाई (वार्ता) सरकार और एलआईसी द्वारा आईडीबीआई से अपनी हिस्सेदारी बेचे जाने के विरोध में आईडीबीआई के 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्पलॉई के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि एक ‘लाभ देने वाले उद्यम’ को निजी कंपनियों को बेचने का सरकार का फैसला समझ से परे है। पिछले वित्तीय वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ 7515 करोड़ रुपए रहा, जबकि सकल एनपीए 55588 करोड़ रू.(27.95) से घटकर 6692 (2.9 प्रतिशत) हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार एक तरफ स्वदेशी की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ विदेशी मूल की कंपनियों को आईडीबीआई की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

वर्तमान में आईडीबीआई में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है और एलआईसी की हिस्सेदारी 49.24 प्रतिशत है। केन्द्र सरकार और एलआईसी इसमें से एक बड़ी हिस्सेदारी बेचने जा रहे है।

धरना प्रदर्शन का आयोजन संगठन के अध्यक्ष सौरभ कुमार, देविदास तुलजापुर्कर और कंवेनर विठ्ठल कोटेश्वर राव के नेतृत्व में किया गया।

 

Next Post

बुनियादी ढांचा और ऊर्जा राज्य के विकास के लिए रीढ़ है: मोदी

Sat Jul 26 , 2025
चेन्नई, 26 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्र को राज्य के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि केंद्र पिछले 11 वर्षों से इन क्षेत्रों ( विशेष रूप से तमिलनाडु) पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। श्री मोदी तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर एक […]

You May Like