ग्वालियर: एक महिला का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला है। महिला के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस को राहगीरों से सूचना मिली थी। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार में कटारे फार्म हाउस के अंदर शव झाड़ियों में पड़ा था।
सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शव एक दिन पुराना होने का अनुमान मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
