सिविल इंजीनियर हत्याकांड का मास्टरमाइंड गया जेल

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बडा पत्थर नरसिंहनगर में 15 एकड़ कृषि भूमि के विवाद पर 23 अप्रैल की सुबह गोली मारकर की गई सिविल इंजीनियर की हत्या मामले में फरार साजिशकर्ता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी ने बिलासपुर, तमिलनाडु और छग, भोपाल, इंदौर में फरारी काटी थी इसके बाद वापिस जबलपुर आ गया जिसके बाद पुलिस ने उसे धरदबोचा था।

विदित हो कि क्लीरेंस एटकिंस 39 वर्ष निवासी बडक़ू का बाड़ा रांझी का सिविल इंजीनियर था। 23 अप्रैल की सुबह वे अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोडक़र वापस अपनी मोटर सायकिल से आ रहा था। सुबह 8-30 बजे जैसे ही बडा पत्थर नरसिंह नगर में पहुंचा तभी एक मोटर सायकिल पर 2 अज्ञात लोग आये एवं क्लीरेंस एटकिंस की ओर बंदूक तानी और फायर कर उसकी हत्या कर दी थ। मामले में पूर्व में पुलिस ने तेजबल उर्फ अरुण रैकवार, मोहित ठाकुर को दबोचा था। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि के भूमि स्वामी अजय खराडकऱ से क्लेरेन्स एडकिन्स व अन्य पार्टनर का एग्रीमेंट था किन्तु भूमि स्वामी अजय खराडकऱ द्वारा बाबा नेलसन और अन्य पर्टनर की सहमति से मीनाक्षी विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा के नाम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी जिस पर क्लेरेन्स एडकिन्स ने रजिस्ट्री शून्य करने और अन्य जगह बिक्री के लिए स्टे रायपुर न्यायालय में सिविल सूट लगाया था सौदेबाजी में बाबा नेलसन मध्यस्त था जो चाह रहा था कि क्लेरेन्स एडकिन्स सिविल सूट वापस ले ले, इसी बात पर से बाबा नेलसन और क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बाबा नेलसन के कहने पर बाबा नेलसन के बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा, अरुण रैकवार के साथ मिलकर योजना बनाई थी। टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आए थे कि उक्त हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस नेल्सन का पिता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन है, जिसने अपने पुत्र प्रिंस नेल्सन एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में प्रिंस नेल्सन के तीन अन्य साथियों की भी संलिप्तता सामने आई थी। 18 जून को आरोपी प्रिंस नेल्सन और उसके मद्दगार बालक को गोरखपुर ईसाई कॉलोनी से दबोचा गया था। ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस, मोटर साइकिल जप्त की गयी थी मुख्य साजिशकर्ता बाबा उर्फ़ विकास नेलसन फरार चल रहा था जिसे बुधवार को कटंगा तिराहे के पास से पुलिस ने दबोच लिया है। जिसके कब्जे से दो कारतूस जब्त किए गए।

Next Post

कठदहा पंचायत में ध्वस्त चेक डैम का जांच करने पहुंचे सीईओ

Thu Jul 9 , 2026
सिंगरौली। जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के कठदहा ग्राम पंचायत में लाखों रूपये के लागत से बना चेक डैम पहली बारिश भी नही झेल पाया और चेक डैम बनने के करीब एक सप्ताह के अंदर ही ढह गया। नवभारत में खबर प्रकाशन के बाद आज सहायक यंत्री व प्रभारी सीईओ ने […]

You May Like