नगर पालिका स्कूल की छात्रा कुमारी तृप्ति इवनाती का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन,हरदा में होंगी प्रतियोगीता

पांढुरना, नगर पालिका स्कूल की छात्रा कुमारी तृप्ति इवनाती का अंडर – 19 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल के शिक्षकों तथा इसके सहपाठी साथियों ने इन्हें बंधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की है।

हरदा में 3 अक्टूबर को होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 000

नगर पालिका स्कूल के खेल शिक्षक उत्तम सांबारे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका स्कूल में कक्षा 12 वी आर्ट की छात्रा कुमारी तृप्ति पिता सुरेश इवनाती का अंडर – 19 वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है,श्री सांबारे द्वारा बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक मध्य प्रदेश के हरदा में खेली जाएंगी।

सफलता का श्रेय खेल शिक्षक को दिया 000

उल्लेखनीय हो कि कुमारी तृप्ति इवनाती से पहले विकासखंड तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद संभाग मुख्यालय जबलपुर में हाल ही में संपन्न हुई संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए ही इसका राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस छात्रों को स्कूल के खेल शिक्षक उत्तम सांबारे द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया गया,छात्रा ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय खेल शिक्षक उत्तम सांबारे द्वारा दिए गए प्रशिक्षण को दिया है।

जनप्रतिनिधि,शिक्षक,छात्रों ने दी बधाई 000

छात्रा की सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले,सभापति,पार्षदगण,स्कूल के प्राचार्य सुनील चौधरी,खेल शिक्षक उत्तम सांबारे,शिक्षक हेमेन्द्र सर सहित सहपाठी छात्रों द्वारा बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजयी होने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

बोलेरो सवारों ने पीछा कर रोका, खेत में भागे युवक की करंट लगने से मौत

Mon Sep 28 , 2026
नरसिंहपुर। ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से कछार निवासी सत्येंद्र पटेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र पटेल आत्मज गुलजार सिंह पटेल रिछा गांव से वापस लौट रहा था, तभी ग्राम गुंदरई में बिना नंबर प्लेट के बोलेरो सवार […]

You May Like