बोलेरो सवारों ने पीछा कर रोका, खेत में भागे युवक की करंट लगने से मौत

नरसिंहपुर। ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से कछार निवासी सत्येंद्र पटेल की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सत्येंद्र पटेल आत्मज गुलजार सिंह पटेल रिछा गांव से वापस लौट रहा था, तभी ग्राम गुंदरई में बिना नंबर प्लेट के बोलेरो सवार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश पटेल के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो चालक ने आगे गाड़ी लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया।सूत्र

डर के मारे सत्येंद्र खेत की ओर भागा। खेत सर्वे नंबर 95/5 (ओमप्रकाश वल्द फूलसिंह) में विद्युत प्रवाहित तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अगस्त और सितंबर में बागली क्षेत्र में औसत प्रति दो दिन में एक मोत का आंकड़ा चौंकाने वाला है

Mon Sep 28 , 2026
बागली। 1 अगस्त से 28 सितंबर तक बागली नगर क्षेत्र और आसपास ग्राम पंचायत क्षेत्र में कुल 32 लोगों की समय से पहले मौत की जानकारी चौंकाने वाली है ।अकेले बागली नगर परिषद सीमा में 18 लोगों की मौत होना बहुत ही चिंताजनक है। मुक्तिधाम सेवा समिति से जुड़े राजकुमार […]

You May Like