चौथी मंजिल से गिरे छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: शाहपुरा थाना इलाके में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिरे 7वीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के साथ करीब एक सप्ताह पहले यह हादसा हुआ था. हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ाया है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा डी बहादुर (12) निजी स्कूल में पढाई करता था. बीते 8 दिसंबर को कृष्णा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था.

इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. हादसे में कृष्णा के सिर में गंभीर चोटें आई. इसके साथ ही उसके दोनो पैर फैक्चर हो गए थे. परिजन अपने बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की हर कोशिश में लगे थे. पिछले 8 दिनों से उसका इलाज चल रहा था. इसी बीच छात्र को लेकर दुखद खबर भी सामने आई. मृतक के पिता एक बैंक में रीजनल मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जांच शुरु कर दी है.

Next Post

ट्रंप ने सात नये देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश से रोका, कुल 40 देशों पर लगा प्रतिबंध

Wed Dec 17 , 2025
वाशिंगटन, 17 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात और देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है, जिसके बाद पूर्ण एवं आंशिक रूप से प्रतिबंधित देशों की संख्या 40 हो गयी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “ट्रंप ने एक घोषणा […]

You May Like