नारकोटिक्स विंग ने छात्रों को किया सम्मानित

इंदौर:नशामुक्त भारत अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग इंदौर ने एपीजे अब्दुल कलाम हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई.कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड, प्रशंसा पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया. नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया.

साथ ही नशे के खिलाफ जागरूक रहकर परिवार, समाज और देश को सुरक्षित रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि नशे के शिकार लोगों को मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञों की मदद से परामर्श दिलाकर नशा मुक्ति केंद्र में उपचार कराया जा सकता है. कार्यक्रम में करीब 700 छात्र छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और स्टाफ शामिल हुए. कार्यक्रम में नारकोटिक्स विंग मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा और उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे.

Next Post

राशिफल-पंचांग : 11 मई 2026

Mon May 11 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like