बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा विकासखंड के ग्राम कोरका-बोंदारी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक मंच पर बैठकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ में योजना के लाभ के विषय में चर्चा की ।कोरका बोंदारी में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव बैगा जनजाति के बीमारी से प्रभावित परिवारों से चर्चा चर्चा कर उनके दुःख में
उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वे उनके इस दुख में हमेशा साथ खड़े हैकार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री संजय उइके, श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, श्री मधु भगत, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, श्री गौरीशंकर बिसेन भी उपस्थित हैं।
