सारनी। रात भर से जारी झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम में ठंडक आई है। वहीं सतपुड़ा डेम का जलस्तर एक फीट तक बढ़ गया है। खबर लिखे जाने तक डेम का जलस्तर 1428.30 फीट था। जबकि सीजन में जल स्तर घटकर 1427.49 सीट तक आ पहुंचा था। पिछले 24 घंटे में सतपुड़ा जलाशय के कैचमेंट एरिया में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसी के साथ बारिश का आंकड़ा बढ़कर 66 मिनी पर पहुंच गया है। यानी की सीजन में अब तक ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि सारनी क्षेत्र में सीजन में सामान्य वर्षा 60 इंच है। जलाशय प्रबंधन के अनुसार जल स्तर 1430 फीट तक पहुंचते ही गेट खोलने शुरू कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही जलाशय प्रबंधन द्वारा गेटों की टेस्टिंग कर ली गई थी।
