कथावाचक ने की थी युवक की गलाघोंट कर हत्या

छिंदवाड़ा / दमुआ. ईश्वर का गुणगान कर भागवत कथा सुनाने वाला इतनी गिरी सोच का कोई होगा विश्वास नहीं होता, हनुमान टेकड़ी में जमे अनुग्रह सागर महाराज भागवत कथा किया करता था, किन्तु कथावाचक ने 10 जून की रात ऐसा कुछ किया कि कोई सोच भी नहंीं सकता। तिरंगा चौक वार्ड नं. 11 दमुआ निवासी हिरदेश सोलंकी के 20 वर्षीय पुत्र अर्थव उर्फ चीयू 10 जून को रात कोई 8 बजे हनुमान टेकड़ी जाना कहकर बाइक से निकला लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। दूसरे दिन टेकड़ी में अनुसुइया माता मंदिर के पास अर्थव की लाश मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण गला घोटना और दम घुटना बताया गया। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर पता साजी चालू कर दी और संदिग्ध सागर साहू तथा संतोष और नमन साहू को हिरासत में लेकर कड़ी पूंछतांछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में कथावाचक सागर ने स्वीकार किया कि उसने मृतक के साथ अश्लील हरकत की और मृतक द्वारा घर में बताने की धमकी के डर एवं सामाजिक बदनामी के कारण सागर ने वहीं पास जानवर बांधने वाली रस्सी से अर्थव का गला घोटकर अर्थव की हत्या कर लाश को छुपा दिया था। अर्थव की हत्या के बाद सागर ने अपने चाचा संतोष साहू और उसके लड़के नमन साहू को घटना की जानकारी दी। जब अर्थव को ढूंढने हनुमान टेकड़ी भीड़ गई तो इन दोनों ने लोगों को खूब भ्रमित किया। पुलिस ने आरोपी सागर पिता कमलेश साहू 27 वर्ष, संतोष पिता चोखेलाल साहू 50 साल ,नमन पिता संतोष साहू 19 वर्ष सभी तिरंगा चौक वार्ड नं.10 दमुआ निवासी को गिरफतार कर लिया। इस हत्या के खुलासे में जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील बरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, उ.नि.खेलनसिंह करिहार, प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव, शिवराम उइके, आरक्षक मेनसिंह उइके, नितिन रघुवंशी, सुरजीत मरकाम, प्रेम भलावी तथा राजकुमार धुर्वे ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया है।

Next Post

अलग- अलग घटनाओं में पांच लोगों की हुई मौत

Fri Jun 12 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में पांच मौत हो गई। जिसमें पहला मामला दमुआ थाना क्षेत्र का है जहां भीमसेन ढाना के रहने वाला ओमप्रकाश पिता रामकिशोर राकेशिया उम्र 15 साल रामपुर से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे […]

You May Like