अलग- अलग घटनाओं में पांच लोगों की हुई मौत

छिंदवाड़ा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में पांच मौत हो गई। जिसमें पहला मामला दमुआ थाना क्षेत्र का है जहां भीमसेन ढाना के रहने वाला ओमप्रकाश पिता रामकिशोर राकेशिया उम्र 15 साल रामपुर से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरा मामले में अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के नवेगांव के रहने वाले नीलेश पिता नेपाली टेकरे 35 साल लंबे समय से बीमारी से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। तीसरा मामले में कुंडीपुरी थाना क्षेत्र के हुसैन टेकड़ी के रहने वाले मुकेश पिता टंटूलाल विष्वकर्मा 65 साल की जहर सेवन से मौत हो गई। जानकारी अनुसार मुकेश बहुत दिनों से परेशान चल रहा था। उसने बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फांसी के फंदे से लटकी मिली युवती०००००००

अमरवाड़ा के सिंगोड़ी की रहने वाली शोभा पिता गोकुल निवारे 22 साल का शव कमरे में लटका हुआ पाया गया। जानकार अनुसार गरिमा घर पर अकेली थी। उसका भाई बाहर गया हुआ था। वही मां बाजार गई हुई थी। घर पर खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों ने खिड़की में झांककर देखा। युवती फंदे में लटका हुई थी। बच्चों ने जोर जोर से आवाज लगाई। बच्चों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उल्टी होने से युवती मौत ००००

मोहखेड़ थाना क्षेत्र के खुनाझिर की रहने वाली गरिमा पिता रमन सााहू 16 साल की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार गरिमा को दोपहर 1 बजे करीब उल्टियां होने लगी। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवती ने करीब 3 बजे दम तोड़ दिया।

Next Post

दक्ष मानव संसाधन से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था: एडीजी

Fri Jun 12 , 2026
जबलपुर। प्रशिक्षण संस्था पुलिस विभाग को लगातार कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्थान से अब तक 100 बैच सफलतापूर्वक पास आउट हो चुके हैं और आज 101वाँ बैच अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पुलिस बल का हिस्सा बन रहा है, जो कि […]

You May Like