डीईओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, टेबल पर पैर रख मोबाइल चलाते मिले शिक्षक; स्कूल से छात्र गायब

सिंगरौली। डीईओ ने आज दिन बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर बैढ़न व चितरंगी विकासखण्ड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले और कई दो विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति न्यून रही है।

डीईओ एसबी सिंह ने सबसे पहले शापूमावि परसौना में प्रात: 11:10 पर निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित एवं संचालित पाई गई और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए निर्देशित किया। शापूमावि हरैया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल दर्ज 185 में मात्र 35 छात्र उपस्थित मिलेे। उपस्थिति न्यून पाये जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई गई। विद्यालय के 1 शिक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका गैरहाजिर मिले। शाउमावि गड़ेरिया के निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार मिश्रा, उमाशि एवं सुमन तिवारी, माशि अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में कुल 518 छात्र दर्ज हैं, जिसमें मात्र 7 छात्र उपस्थित पाये गये। संस्था प्रमुख को कड़ी चेतावनी देते हुये प्रत्येक बच्चो के अभिभावको से फोन पर संपर्क करने व रजिस्टर संधारित करने का आदेश दिया है। शाप्रावि चन्द्रशेखर आजाद नगर कनई में 12 बजे दोपहर निरीक्षणके दौरान संस्था संचालित पाई गई। छात्र उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। वहीं निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।

टेबल पर पैर रखकर मोबाइल चलाते मिले मास्टर जी

शा. हाई स्कूल गोदवाली के निरीक्षण के दौरान शिवेन्द्र बहादुर सिंह, मा.शि. हस्ताक्षर कर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। राम सुरेश पनिका, माशि बच्चों की टेबल पर पैर रखकर मोबाइल चलाते हुये साथ ही मायावती पनाड़िया भी मोबाइल चलाती पाई गई। शापूमावि गोदवाली में 12:18 पर निरीक्षण के दौरान संस्था में कार्यरत समस्त शिक्षक-शिक्षकाएं एवं कमरे में बैठकर गप्प करते पाये गये। विद्या बैस, प्रा.शि. हस्ताक्षर कर संस्था से अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में कुल 270 छात्र दर्ज है, परंतु एक भी छात्र उपस्थित नही पाये गये। शापूमावि महदेइया में 12:30 पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था संचालित पाई गई। मंजूलता चौकसे सहायक अध्यापक लम्बे समय से अनुपस्थित पाई गई।

Next Post

युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Wed Apr 8 , 2026
उज्जैन। पुराने विवाद में युवक के सीने में चाकू घोपकर हत्या करने वाले आरोपी को चार दिन बाद पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार दिन से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। चिमनगंज थाना क्षेत्र के उद्योगपुरी क्षेत्र में 5 अप्रैल की शाम ढांचा भवन […]

You May Like