इंदौर: मंगलवार को निगमायुक्त ने शहर के तालाबों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ने तालाबों की सफाई और पानी आने की चैनल साफ करने के निर्देश दिए. साथ ही तालाब परिसरों में डस्टबिन और कचरे के चेतावनी बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए.शहर में आने वाले बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह बिलावली, लिंबोदी, पिपलियापाला एवं सिरपुर तालाब निरीक्षण किया. आयुक्त सिंघल ने बारिश में जलभराव एवं जल निकासी समस्या को लेकर तालाबों की चैनल लाइन, इनलेट-आउटलेट और ओवरफ्लो होने वाली स्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों की सभी पानी आने वाली चैनल की सफाई करने और तालाबों की तलहटी एवं आसपास जमा जलकुंभी, गाद, कचरा एवं अवांछित सामग्री को हटाने के निर्देश दिए.
चेतावनी बोर्ड और डस्टबिन लगाएं
आयुक्त ने सभी तालाब की विशेष अभियान चला कर कचरा साफ करने और तालाबों में कचरा नहीं डालने के चेतावनी बोर्ड और डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, श्रृंगार श्रीवास्तव, सहायक यंत्री आकाश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
