जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के पुत्र नीर प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीर प्रजापति चलती कार से बाहर की ओर लटके नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सड़क पर पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस या यातायात विभाग ने कोई कार्रवाई की है या नहीं। नीर प्रजापति इससे पहले भी एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।