सीधी में दर्दनाक हादसा: स्टे वायर में उतरा करंट, युवक की मौके पर मौत

सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र के पड़रा इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24, पुरानी सीधी निवासी अरमान खान पिता कलुआ खान के रूप में हुई है। बताया गया कि अरमान खान काम के सिलसिले में सुबह करीब 9 बजे पड़रा पहुंचा था। सड़क किनारे विद्युत पोल के पास से गुजरते समय वह स्टे वायर के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई भव्य रैली में हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल

Sun Aug 9 , 2026
झाबुआ। रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व संगठन आदिवासी समाज समिति द्वारा आदिवासी बाहुल जिले की संस्कृति एवं परंपरा अनुरूप रैली का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। जिसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रैली में सम्मिलित हुए। हाट […]

You May Like