दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025’ की घोषणा की, ई-ऑक्शन के जरिए मिलेंगे फ्लैट।
नई दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता): दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 26 अगस्त से अपनी नई ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025’ शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत 250 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स और गैराज ई-ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह स्कीम खासतौर पर उच्च आय वर्ग (HIG), मध्यम आय वर्ग (MIG), और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए है, जिसमें द्वारका, वसंत कुंज, रोहिणी, पीतमपुरा और जसोला जैसे प्रमुख इलाकों में फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो दिल्ली में किफायती और अच्छी लोकेशन पर घर की तलाश में हैं।

