सतना: डॉ. शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर पालिक निगम के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में अतिक्रमण अधिकारी दीपक बागरी के नेतृत्व में निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा होटल महामाया के पास सड़क किनारे लगाए गए ठेलों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेलों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित कराया गया तथा ठेला संचालकों को सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई। अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहे आवागमन को सुचारू बनाने हेतु यह कार्रवाई की गई।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है तथा यातायात एवं आमजन की सुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई की जाएगी।
