शिवपुरी में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला, पंचायत सचिव ने बेटे संग हड़पे तीन करोड़ रुपये

शिवपुरी: खनियाधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गताझलकुई में जनमन आवास में गबन का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ने अपने पुत्र के साथ मिलकर आदिवासी हितग्राहियों के आवासों के तीन करोड़ रुपये डकार लिए। जांच में मामला सिद्ध होने पर जनपद सीईओ मोगराज पुत्र घासीलाल मीणा की शिकायत पर आरोपित पंचायत सचिव जीवन सिंह यादव एवं उसके बेटे एवं उनके बेटे रविप्रताप यादव के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ग्राम पंचायत गताझलकुई के तत्कालीन पंचायत सचिव जीवन सिंह यादव द्वारा 125 आदिवासी हितग्राहियों के जनमन आवास पूर्ण कराने का ठेका अपने बेटे रविप्रताप यादव के साथ मिलकर लिया था। जीवन सिंह यादव ने हितग्राहियों से संपूर्ण राशि का आहरण करवा कर पूरी राशि स्वयं ने रख ली, किंतु वर्तमान में धरातल पर आवास अपूर्ण हैं। पंचायत सचिव द्वारा केवल 37 आवास पूर्ण एवं 73 आवास छत स्तर पर हैं। इनमें से 20 आवासों को पोर्टल पर पूर्ण बताया गया है जबकि उक्त आवास आज की स्थिति में अपूर्ण है।
ग्राम पंचायत गताझलकुई के तत्कालीन पंचायत सचिव जीवन सिंह यादव द्वारा 125 आदिवासी हितग्राहियों के जनमन आवास पूर्ण कराने का ठेका अपने बेटे रविप्रताप यादव के साथ मिलकर लिया था। जीवन सिंह यादव ने हितग्राहियों से संपूर्ण राशि का आहरण करवा कर पूरी राशि स्वयं ने रख ली, किंतु वर्तमान में धरातल पर आवास अपूर्ण हैं। पंचायत सचिव द्वारा केवल 37 आवास पूर्ण एवं 73 आवास छत स्तर पर हैं। इनमें से 20 आवासों को पोर्टल पर पूर्ण बताया गया है जबकि उक्त आवास आज की स्थिति में अपूर्ण है। मजदूरी की राशि जनमन आवास के हितग्राहियों के खाते में न डालकर अन्य जाब कार्डधारियों के खाते में डालकर हेराफेरी की गई है।

Next Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी. आरोपी बीएसएफ जवान को इंदौर से दबोचा

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले बीएसएफ कर्मी राजेश सोलंकी को थाटीपुर थाना पुलिस ने इंदौर के ओमेक्स सिटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित बीएसएफ की 38वीं बटालियन, जैसलमेर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। फरियादिया रश्मि (परिवर्तित नाम) निवासी थाटीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि […]

You May Like