शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी. आरोपी बीएसएफ जवान को इंदौर से दबोचा

ग्वालियर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले बीएसएफ कर्मी राजेश सोलंकी को थाटीपुर थाना पुलिस ने इंदौर के ओमेक्स सिटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित बीएसएफ की 38वीं बटालियन, जैसलमेर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। फरियादिया रश्मि (परिवर्तित नाम) निवासी थाटीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका दूर का रिश्तेदार राजेश सोलंकी वर्ष 2022 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

विरोध करने पर आरोपित ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में जब पीड़िता की सगाई कहीं और तय हुई तो आरोपित ने घर आकर मारपीट की और धमकी दी कि उसकी शादी नहीं होने देगा। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 69, 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था।पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित छुट्टी पर है और इंदौर में रह रहा है।

इसके बाद टीम इंदौर पहुंची और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपित को ओमेक्स सिटी से दबोच लिया। आरोपित की पहचान राजेश सोलंकी पुत्र नेमीचंद सोलंकी, उम्र 30 वर्ष, निवासी कबीर कालोनी दुल्लपुर, थाटीपुर, हाल निवासी बानमोर जिला मुरैना के रूप में हुई। आरोपित को ग्वालियर लाकर पूछताछ की जा रही है।

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने आजीविका फ्रेश मेले में लगाए स्टॉलों का किया अवलोकन

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में किया जा रहा है। मेले में जिले भर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्रामीण हाट बाजार पहुँचे और स्व-सहायता समूह की महिलाओं […]

You May Like