कच्चे तेल में तेजी से रुपया 13 पैसे टूटा

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे फिसल गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.56 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा आठ पैसे चढ़कर 94.43 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में आज शुरुआती तेजी रही। यह तीन पैसे की बढ़त के साथ 94.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 94.38 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालांकि इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव चढ़ता गया और घरेलू स्तर पर रुपया फिसलता गया। कारोबार की समाप्ति तक यह 94.56 रुपये प्रति डॉलर तक गिरकर इसी स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल सवा फीसदी की तेजी के साथ 97.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। इसके अलावा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूंजी बाजार में 65.13 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली का भी रुपये की गिरावट में योगदान रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की नरमी से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

 

 

Next Post

शहरी इलाकों में 70 फीसदी, गांवों में 23 प्रतिशत परिवार खाना बनाने के लिए सिर्फ एलपीजी पर निर्भर: रिपोर्ट

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से देश के गरीब परिवारों के बीच रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसे और बढ़ावा देने की जरूरत है। ‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर’ (सीईईडब्ल्यू) ने सोमवार को जारी तीन नये अध्ययनों के हवाले […]

You May Like