ब्यावरा:मलावर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में हुई लूट के 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही माल भी जब्त कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संपत्ति संबंधी अपराध वाहन चोरी, लूट जैसे गंभीर बारदात पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिहंगढ़ प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना मलावर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.
घटना बीते 1 अगस्त की है. फरियादी प्रेमनारायण पिता गंगाराम उम्र 75 साल निवासी लखनवास ने रिपोर्ट किया की बीते 31 जुलाई व 01 अगस्त की दरम्यानी रात को तीन लोग मेरे छत के रास्ते से मेरे कमरे में आये और मेरे कान में पहने सोने की मुर्की खीचने लगे. मैंने एक का हाथ पकड़ लिया तो देखा कि गावं का राहुल सौंधिया था तथा दूसरा आदमी गांव का ही रामबाबू उर्फ भूरा पिता रोडज़ी जाति बिरजा था.
एक व्यक्ति दरवाजे के पास खड़ा जो कि मेरा पड़ोसी गोविंद पुरी था. राहुल तथा रामबाबू मेरे हाथों में पहने चांदी का कड़े निकालने लगे मैंने विरोध किया तो तीनों ने मेरे साथ मारपीट की व मेरे कान की मुर्की व हाथ के चांदी के कड़े व कुछ पैसा कुल मशरुका करीब 150,000 रुपये लेकर फरार हो गये. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीनो आरोपियों को सवासी जोड़ लखनवास से गिरफ्तार किया. उनसे लूट का सामान 02 चांदी के कड़े व सोने की 02 मुर्की जब्त कर ली है.
