प्रयागराज में बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ सफाई का काम शुरु

प्रयागराज 02 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाढ़ का पानी कम होने के बाद गंदगी और बीमारियों से बचने के लिए नगर निगम की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम साफ-सफाई और दवाइयों का छिड़काव कर रही है जबकि मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है।

विभाग की टीम लोगो का मेडिकल चेकअप भी कर रही है ताकि किसी प्रकार की संक्रमित बीमारी न होने पाए। छोटा बघाड़ा गंगानगर राजापुर दारागंज जैसे इलाको में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ नगर निगम की टीम भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रही है।

इस बीच आज बड़े हनुमान मंदिर में साफ सफाई मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बलवीर गिरी ने की जिसके बाद पूजा अर्चना शंख और घंटे घड़ियाल बजाकर बड़े हनुमान जी की महा आरती की गयी और मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए। इस साल कुल चार बार मां गंगा और यमुना नदियों ने बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर हनुमान जी को अभिषेक कराया था।

 

Next Post

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सोनू सूद पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर मसीहा बन चुके सोनू सूद अब पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे। सोनू सूद ने कहा है कि वह पंजाब के जरूरतमंद लोगों […]

You May Like