
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. प्लेटफार्म नंबर 1 से बच्ची का अपहरण हुआ है. पुलिस बच्ची को तलाश रही है.
दतिया जिले की रहने वाली एक महिला अपने 3 साल की बच्ची राधा के साथ रेलवे स्टेशन पर उतरी थी. महिला प्लेटफार्म नंबर 1 के नए फुट ओवरब्रिज से उतरी। उसी दौरान महिला बच्ची को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बिठाकर बगल में टॉयलेट करने चली गई.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जिस जगह से बच्ची का अपहरण हुआ उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं. रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के यहां सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह बंद है. जीआरपी अब स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. इसके आधार पर बच्ची को ले जाने वाले की तलाश की जा रही है.
