बाघिन के हमले में एक घायल

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के मानपुर बफर अंतर्गत बीट मझौली पीएफ 377 में बुधवार को टाइगर ने अटैक कर ननकू केवट पिता भोला केवट को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि ये घटना बुधवार की सुबह 9.30 बजे मझौली बीट के करीब मेढहाई तालाब के पास राजस्व क्षेत्र की है। घायल ननकू के शरीर में कई जगह बाघ के पंजो के निशान हैं। घटना की जानकारी पर घटना स्थल पहुँचे पार्क टीम ने इलाज के लिए मानपुर अस्पताल पहुंचाया,जहां फिलहाल 56 वर्षीय घायल ननकू इलाजरत है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, लोग बाघिन की हरकतों को लेकर चिंतित हैं।

Next Post

दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया श्रीदेवी ने

Wed Aug 13 , 2025
मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड में श्रीदेवी का नाम एक ऐसी स्टार अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई। श्रीदेवी का मूल नाम श्रीयम्मा यंगर था। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के […]

You May Like