बीजापुर में नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या

बीजापुर 07 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने कर दी है।

नक्सलियों ने रविवार रात पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसके शव को गांव के रास्ते में छोड़ दिया। ग्रामीणों को जब इस बात की खबर मिली कि, नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर पूर्व सरपंच की हत्या मामले की जांच शुरु कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

 

Next Post

अशोकनगर में कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण दो दिन के लिए कृषि मंडी बंद, किसानों ने किया चक्काजाम

Mon Jul 7 , 2025
अशोकनगर: अशोकनगर में कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण दो दिन के लिए कृषि उपज मंडी बंद रहेगी। सोमवार को जब किसान अनाज लेकर मंडी पहुंचे, तो उन्हें बंद की जानकारी मिली। इससे नाराज किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर चक्काजाम कर दिया।किसानों का कहना था कि उन्हें मंडी बंद […]

You May Like

मनोरंजन