सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर ने 15 अधिकारियों के वेतन काटने के दिए आदेश

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को अटेंड नहीं करने एवं समय-सीमा में उनका निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने गत समय-सीमा संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अटेंड करें और पात्र शिकायतों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

इन अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश जारी-

सीएमओ सोनकच्छ अमरदास सेनानी का 2 दिवस का वेतन, सहायक यंत्री सोलर पंप नवीनीकरण ऊर्जा विभाग कमलेश गेहलोत का 2 दिवस का वेतन, सीईओ जनपद पंचायत टोंकखुर्द किरण प्रजापति का 6 दिवस का वेतन, उपसंचालक पशुपालन डॉ. मनीष व्यास का 2 दिवस का वेतन, कुलगुरु अमलतास विश्वविद्यालय डॉ. शरद वानखेड़े का 2 दिवस का वेतन, कुलसचिव अमलतास विश्वविद्यालय डॉ. संजय रामबोले का 2 दिवस का वेतन, सीईओ जनपद पंचायत कन्नौद दीपक मुजाल्दे का 8 दिवस का वेतन, जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया का 2 दिवस का वेतन, सीएमओ टोंकखुर्द राकेश वैद्य का 2 दिवस का वेतन, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग एलपी गौड़ का 2 दिवस का वेतन, जूनियर इंजीनियर उदयनगर ऊर्जा विभाग धन्जेयसिंह परिहार का 2 दिवस का वेतन, प्राचार्य सुधीर सोमानी का 4 दिवस का वेतन, प्रभारी सहायक यंत्री नगर निगम सौरभ त्रिपाठी का 19 दिवस का वेतन, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम इंदुप्रभा भारती का 3 दिवस का वेतन, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण स्मिता रावल का 3 दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।

Next Post

जिला चिकित्सालय में माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन 

Tue Aug 25 , 2026
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में नवीन माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि नवीन माइक्रोबायोलॉजी लैब के शुरू होने से जिला चिकित्सालय में कल्चर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह सुविधा निश्चित रूप से आमजन के लिए […]

You May Like