अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर ‘राख’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह क्राइम-थ्रिलर अपहरण, रहस्य और अपराध की कहानी दिखाती है।
ओटीटी दर्शकों के लिए इस सप्ताह एक नई और रोमांचक क्राइम-थ्रिलर सीरीज आने वाली है। राख का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सीरीज के पहले ट्रेलर और पोस्टर को मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद अब दूसरा ट्रेलर कहानी के कई नए पहलुओं से पर्दा उठाता नजर आ रहा है।
‘राख’ के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत बेहद गंभीर और रहस्यमयी माहौल के साथ होती है। इस बार कहानी का फोकस बाबू और रज्जो नाम के दो किरदारों पर दिखाई देता है, जिनकी जिंदगी अपराध, हिंसा और मानसिक संघर्षों से घिरी हुई है। ट्रेलर में उनके अतीत की झलक दिखाई गई है, जिससे यह समझने की कोशिश की गई है कि आखिर किन परिस्थितियों ने उन्हें अपराध की राह पर धकेला। तेज रफ्तार सीन्स के बीच ट्रेलर दर्शकों को लगातार बांधे रखता है।
अपराधियों की तलाश में जुटे एसआई जयप्रकाश
सीरीज में अली फजल एसआई जयप्रकाश की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका किरदार एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आता है जो किसी भी कीमत पर अपराधियों को पकड़ना चाहता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में नए रहस्य सामने आते हैं। पुलिस और अपराधियों के बीच की यह टक्कर सीरीज का सबसे रोमांचक हिस्सा बनकर उभरती है। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को अंत तक कहानी जानने के लिए उत्सुक कर देते हैं।
1970 के दशक की दिल्ली में बुनी गई कहानी
‘राख’ की कहानी 1970 के दशक के अंतिम वर्षों की दिल्ली में आधारित है। उस दौर में लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपेक्षाकृत निश्चिंत रहते थे, लेकिन एक सनसनीखेज अपराध पूरे समाज को झकझोर देता है। कहानी तब शुरू होती है जब मोना अरोड़ा और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक अरोड़ा के बच्चे का अपहरण हो जाता है।
दमदार स्टार कास्ट
सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीरख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। दूसरे ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि दर्शकों को इस बार रहस्य, भावनाओं और अपराध से भरपूर एक दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है।
