नरेंद्र मोदी विचार मंच का गठन, समाजसेवी दिलीप कुक्षी के अध्यक्ष मनोनीत

कुक्षी। विधानसभा सभा स्तरीय नरेंद्र मोदी विचार मंच का गठन किया गया।शारदा मंदिर वाचनालय के सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी लूणकरण गुप्ता,एडवोकेट हरीश रेवड़िया, उद्योगपति एवं समाजसेवी महेंद्र सेठ गुप्ता,समाजसेवी दिलीप सेकेट्री, अनोखीलाल भावसार,सिर्वी समाज के अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत,गोमाजी सेप्टा के आतिथ्य में समारोह आयोजित किया गया.आयोजन के उद्देश्य पर फोकस करते हुए

मंचासीन अतिथियों नें समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी के विचारों और कार्यों को जनजन तक पहुंचाकर कर ही भारत को विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है इसके लिए यह महत्वपूर्ण लक्ष्य है जिसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा.इसके पूर्व अतिथियों नें दीप प्रज्ज्वललित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पश्चात मोदी विचार मंच विधानसभा स्तरीय जिम्मेदारी सौपी गई. इसमें विधानसभा अध्यक्ष समाजसेवी दिलीप सेकेट्री,प्रवक्ता

लुणकरण गुप्ता,प्रभारी महेंद्र सेठ गुप्ता,उपाध्यक्ष हरीश रेवड़िया व मोहनलाल पाटीदार,महामंत्री सुनील तातेंड़ व राजू माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष दीपू नरियाणी,संगठन मंत्री देवेंद्र पाटीदार,मिडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता व सह मिडिया प्रभारी लोकेश चौहान को मनोनीत किया गया.

Next Post

अवैध शराब के विरुद्ध छापा, 6 केस बने तीन आरोपी पकड़े गए

Tue Jun 10 , 2025
रायसेन। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर, आबकारी उपनिरीक्षक विवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध महुआखेड़ा, सिंहपुर टोला, रतनपुर, चिकलोद, गोंदरा में दविश देकर कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल […]

You May Like