देहात क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान: 52 वारंटी और अपराधी दबोचे

इंदौर: ग्रामीण थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया.डीएसपी हेडक्वार्टर उमाकांत चौधरी ने बताया कि देहात एसपी यंगचेन डोलकर के निर्देश पर यह अभियान खुड़ैल, सांवेर, देपालपुर, महू, सिमरोल, शिप्रा सहित 13 थाना क्षेत्रों में चलाया गया.

कार्रवाई के दौरान 9 स्थायी वारंटी और 28 जमानती वारंटियों को पकड़ा. इसके साथ ही 15 ऐसे पुराने अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जो लूट, नकबजनी और गंभीर अपराधों के मामलों में वर्षों से फरार चल रहे थे. महू पुलिस ने कार्रवाई में कन्हैयालाल पिता नाथूलाल को भी गिरफ्तार किया, जो तीन साल से गंभीर मामले में फरार था. पुलिस टीम ने उसे उसके घर पहुंचकर दबोचा. चौधरी का कहना है कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा.

Next Post

देहदान से समाज और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर: मानवता के लिए निस्वार्थ योगदान की मिसाल पेश करते हुए इंदौर निवासी 60 वर्षीय शीला चंडालिया का निधन के बाद देहदान की गई. यह संकल्प उनके पति मिठुलाल चंडालिया ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पूरा किया.देहदान की प्रक्रिया को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में संपन्न […]

You May Like