देहदान से समाज और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा

इंदौर: मानवता के लिए निस्वार्थ योगदान की मिसाल पेश करते हुए इंदौर निवासी 60 वर्षीय शीला चंडालिया का निधन के बाद देहदान की गई. यह संकल्प उनके पति मिठुलाल चंडालिया ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पूरा किया.देहदान की प्रक्रिया को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में संपन्न कराया. इसमें मुस्कॉन ग्रुप के संदीपन आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कॉलेज के देहदान अधिकारी राज गोयल से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कराया.

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई. इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, डीन डॉ. जी.एस. पटेल और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. विमल मोदी ने इस कार्य को समाज और चिकित्सा शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान बताया. देहदान की इस पहल ने न केवल दिवंगत को सम्मान दिया बल्कि समाज में भी प्रेरणा का संदेश दिया. चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा.

Next Post

सर्व शिक्षा अभियान: दो महीने बाद भी छात्रों तक नहीं पहुँची किताबें, शिक्षकों पर पड़ा बोझ

Mon Aug 25 , 2025
रायसेन:सर्व शिक्षा अभियान यानि शिक्षा की पूर्ण गुणवत्ता ,इसी माध्यम से सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को किताबें, ड्रेस ,साइकिल और मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई थी ।लेकिन इस शिक्षण सत्र को शुरू हुए करीब दो महीना गुजरने को है ।लेकिन अभी तक छात्र एवं छात्राओं को उनकी पूरी किताबें […]

You May Like