यांगून 29 जुलाई (वार्ता) पूर्वी म्यांमार में शान प्रांत के चार शहरों में बाढ़ में घिरे 461 घरों के कुल 2267 लोगों को बचाया गया है।
म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ों से आए पानी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आने से यात्सौक, औंगबन, कलाव और पिंडया कस्बे प्रभावित हुए हैं। पिंडया कस्बे में मंगलवार सुबह बाढ से छह लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव टीमों ने बचाए गए लोगों को मठों और खेल के मैदानों में स्थानांतरित किया है तथा बचाव अभियान जारी है।
Next Post
चीन के दबाव के बीच अमेरिका ने ताइवान के राष्ट्रपति के न्यूयॉर्क प्रवास पर लगाई रोक
Tue Jul 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने चीन की आपत्तियों के चलते ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अगस्त में पराग्वे, ग्वाटेमाला और बेलीज़ की प्रस्तावित यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में उन्हेें रुकने की अनुमति नहीं दी है। यह जानकारी सोमवार को फ़ाइनेंशियल टाइम्स अख़बार ने तीन सूत्रों […]

You May Like
-
6 months ago
शॉर्टसर्किट से 100 एकड़ गेहूं की फसल खाक
