निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के समीप गड्ढे में दो सगे भाइयों की बनी जल समाधि 

सीधी ।सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कुचवाही के समीप मझरेटी में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के समीप गड्ढे में भरे बरसात के पानी में आज सुबह दो सगे भाइयों की जल समाधि बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनो बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे कुचवाही निवासी प्रीतम गुप्ता पिता अखिलेश गुप्ता 13 वर्ष एवं नितेश गुप्ता पिता अखिलेश गुप्ता 10 वर्ष खेलते हुए निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के गड्ढे के समीप चले गए थे। गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने के कारण बच्चे समझ नहीं पाए और उसी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मर्चुरी पहुंचाया गया। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। लोगों का कहना है कि रेलवे ब्रिज का जहां निर्माण कराया जा रहा है वहां निर्माण एजेंसी द्वारा न कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा है। यहां तक कि कोई निगरानी नहीं होती और न कोई बैरिकेटिंग की गई है।

 

मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं सीधी विधायक-

मझरेटी में निर्माणाधीन रेलवे पुल के समीप बने गहरे गड्ढे के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत की खबर मिलने पर सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक मृतक के परिजनों से मिलने मर्चुरी पहुंची और शोक जताते हुए सांत्वना प्रदान की। वहीं जनपद पंचायत सीधी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने भी पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति आगे न हो इसके लिए भी जन प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया है।

Next Post

उमरेठ क्षेत्र में खाद बीज की कालाबाजारी रोको 

Sat Jul 12 , 2025
परासिया। उमरेठ क्षेत्र में खाद और बीज की काला बाजारी रोकने कांग्रेस ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय उमरेठ में बैठक के बाद जुलूस के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उमरेठ क्षेत्र आधुनिक कृषि के लिए जाना […]

You May Like