उमरेठ क्षेत्र में खाद बीज की कालाबाजारी रोको 

परासिया। उमरेठ क्षेत्र में खाद और बीज की काला बाजारी रोकने कांग्रेस ने प्रदर्शन कर तहसीलदार

को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में

कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय उमरेठ में बैठक के बाद जुलूस के साथ

पदाधिकारी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने

पहुंचे। उमरेठ क्षेत्र आधुनिक कृषि के लिए जाना जाता है।

यहां किसानों को खाद बीज, महंगे

होने से आर्थिक नुकसान का सामना

करना पडता है। कांग्रेस की बैठक में

जिला कांग्रेस द्वारा प्राप्त निर्देशो पर

चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर

बैठक लेकर बूथ कमेटी गठित करने

कहा गया। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस

कार्यालय से जुलूस निकालकर ज्ञापन सौपा गया।

Next Post

BMS की नवीन कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

Sat Jul 12 , 2025
परासिया। भा.को.ख.म.संघ,म.प्र.,पेंच-कन्हान की नवीन कार्यसमिति के अध्यक्ष मोहित नामदेव, एवं महामंत्री निखीलेश राहा को विधिवत् पदभार ग्रहण करवाया गया अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ,म.प्र., पेंच-कन्हान की वर्ष-2025-26 हेतु नवीन कार्यसमिति गठन के पश्चात् 12 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश […]

You May Like