
जबलपुर। सुपर मार्केट में शोरूम संचालक ऋषि अग्रवाल गोलू और उनके पार्टनर शिवांग शिवहरे पर हुए प्राणघातक हमले को 8 दिन हो चुके हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, अपराधियो की अभी तक की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिसको लेकर सराफा व्यवसायी आक्रोशित हैं। व्यापारियों ने आज एसपी कार्यालय घेरा। साथ ही मांग की हैं कि आरोपियों की धरपकड़ जल्दी से जल्दी हो और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही हो। यदि उक्त कार्यवाही जल्द से जल्द नहीं होती है तो सराफा व्यवसायी एक बड़े आंदोलन के लिये तैयार हैं। इस परिस्तिथि में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
