स्कूल का छज्जा भरभराकर गिरा

डिंडौरी। जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है, छात्र- छात्राओं को टपकती छत के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई बच्चे बीमार हो रहे हैं। बजाग विकासखंड के सिंगार सत्ती गांव में मिडिल स्कूल का छज्जा सोमवार देर रात भराभर कर गिर गया। हेड मास्टर निखिल कुमार राम टेके ने बताया कि यह बिल्डिंग 11 साल पहले बनी थी। स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक कुल 123 बच्चे दर्ज हैं और पांच शिक्षक पदस्थ हैं।

पंचायत भवन में स्कूल लग रहा

एसडीएम राम बाबू देवांगन ने सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भवन ठीक है, सिर्फ बाहरी छज्जा टूटकर गिरा है। अभी पंचायत भवन में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। रिपेयरिंग के बाद फिर से उसी स्कूल में कक्षाएं लगाई जाएंगी।

Next Post

मूंग तुलाई को लेकर किसान का प्रदर्शन, पीपलढाना वेयरहाउस के पास जाम

Tue Jul 29 , 2025
इटारसी। मूंग की तुलाई को लेकर किसान द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए पीपलढाना वेयरहाउस के पास सड़क पर जाम लगा दिया गया। किसान का आरोप है कि मूंग तुलाई में अनावश्यक देरी और अव्यवस्था की जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुस्साए किसान ने मुख्य […]

You May Like