मूंग तुलाई को लेकर किसान का प्रदर्शन, पीपलढाना वेयरहाउस के पास जाम

इटारसी। मूंग की तुलाई को लेकर किसान द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए पीपलढाना वेयरहाउस के पास सड़क पर जाम लगा दिया गया। किसान का आरोप है कि मूंग तुलाई में अनावश्यक देरी और अव्यवस्था की जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुस्साए किसान ने मुख्य मार्ग पर बैठकर विरोध जताया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।

Next Post

गिट्टी डस्ट के ढेर में दबने से दो मासूम बच्चों की मौत, ढूंढने पर मिले शव

Tue Jul 29 , 2025
बुरहानपुर।निर्माणाधीन नेशनल हाइवे प्लांट पर डंपर से गिट्टी डस्ट को डालने के दौरान दो मासूम यहां खेलते हुए दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदड़ का हे । सोमवार को परिवार के लोग दिनभर तलाश करते रहे, लेकिन शाम के समय ढेर के […]

You May Like