सीहोर।शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए सेवकों के सम्मान समारोह कलेक्टर बालागुरू के की उपस्थिति में संपन्न हुआ. यह अवसर न केवल विदाई का था, बल्कि समर्पित सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी था, प्रशासन ने उन सेवकों को सम्मान के साथ विदा किया. जिन्होंने वर्षों तक शासन और समाज के हित में सेवाएं दी.
इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि शासकीय सेवक केवल शासकीय सेवा से निवृत हुए हैं, समाज सेवा से नहीं. सेवानिवृत शासकीय सेवक एक नागरिक के तौर पर हमेशा समाज की सेवा में अमूल्य योगदान दे सकते हैं.
शासकीय सेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है. यहां से एक नए जीवन की शुरूआत होती है. अपने भावी जीवन को सक्रिय, स्वस्थ और सकारात्मक बनाएं. योग, संतुलित आहार और सुव्यवस्थित दिनचर्या को अपनाकर व्यक्ति न केवल स्वयं का, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भी मार्गदर्शन कर सकता है. उन्होंने आग्रह किया कि जीवन में प्राप्त अनुभवों को समाज के साथ साझा कर समाज को बेहतर दिशा देने में सहभागी बनें. समारोह में कल 43 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया.
