पाकिस्तान,रूस तेल समझौते पर कर रहे हैं चर्चा: पाकिस्तानी वित्त मंत्री

इस्लामाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा है कि रूस और पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय एक तेल समझौते पर चर्चा कर रहे हैं और पाकिस्तान इसे साकार होते देखना चाहता है।
जब पाकिस्तानी वित्त मंत्री से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान तेल क्षेत्र में रूस के साथ सहयोग बढ़ाने का अवसर देखता है, जिसमें अन्वेषण, उत्पादन एवं शोधन शामिल हैं, तो उन्होंने कहा, “ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं जो रूस की शक्ति को दर्शाते हैं। हम चाहेंगे कि वे आएं और पाकिस्तान के साथ इस समीकरण को आगे बढ़ाएं। इस संबंध में दोनों पक्षों के ऊर्जा मंत्रालयों के बीच बातचीत चल रही है।”
रूसी ऊर्जा मंत्री सर्गेई त्सिविलेव ने नवंबर में कहा था कि रूस और पाकिस्तान रूसी कंपनियों की भागीदारी के साथ देश में एक तेल रिफाइनरी के आधुनिकीकरण की परियोजना पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस तेल आपूर्ति बढ़ाने में भी दिलचस्पी रखता है।

Next Post

मोदी ने भारत–जॉर्डन सहयोग की सराहना की, पाँच प्रमुख समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Tue Dec 16 , 2025
अम्मान, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पांच समझौतों पर हस्ताक्षर होने पर इनकी सराहना करते हुए इसे भारत–जॉर्डन साझेदारी का “सार्थक विस्तार” बताया। दोनों देशों के बीच जिन पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुये हैं, उनमें नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा […]

You May Like